प्रकाश करात ने किसानों एवं मजदूरों से निजीकरण के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान कियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2021

सीकर (राजस्थान)| मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात ने रविवार को किसानों एवं मजदूरों से केंद्र सरकार की निजीकरण नीतियों के खिलाफ संघर्ष में एकजुट हो जाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश के किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर 11 महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं लेकिन मोदी सरकार अपने रूख पर अड़ी है।

इसे भी पढ़ें: गांधीजी के जीवन मूल्य एवं सिद्धान्त देश और दुनिया के लिए धरोहर हैं: गहलोत

करात ने यहां माकपा के 23 वें प्रदेश सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कहा, ‘‘ जब कोरोना वायरस महामारी चरम पर थी तब केंद्र कृषि कानून लाया। इस भाजपा सरकार ने कोयले, रेल, बीमा, बैंकों, एयरलाइन और रक्षा उपकरण विनिर्माण फैक्टरियों का भी निजीकरण कर दिया। किसानों, श्रमिकों एवं देश के अन्य मेहनतकश लोगों को केंद्र की नीतियों के विरूद्ध संघर्ष के लिए एकजुट हो जाना चाहिए। ’’

माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य हन्नान मोल्ला ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से 250 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

धीमी ओवर गति: New Zealand के खिलाफ पांचवें ODI में Team India पर 35 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना

Kulgam Encounter: लश्कर कमांडर लतीफ भट के खिलाफ कार्रवाई से पहले बचाई गईं 25 लड़कियां

त्योहारी सीजन में Gold sales मूल्य में 25 प्रतिशत तक बढ़ी, World Gold Council ने दी जानकारी

Meerut में मुठभेड़ के बाद 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाश पकड़े गए