अब अभिनेता प्रकाश राज ने कसा कंगना पर तंज, ट्वीटर पर तस्वीर साझा कर किया यह सवाल!

By श्वेता उपाध्याय | Sep 15, 2020

जब से सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ है, कंगना रनौत लगातार ख़बरों में बनी हुईं है। बॉलीवुड में सबसे पहले जिसने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अपनी आवाज़ उठायी आज उन्हीं से पूरा बॉलीवुड नाराज़ चल रहा है। कंगना ने अपने बेबाक और मुँहफट बयानों की वजह से न जाने कितनों को अपना दुश्मन बना लिया है। उनके सहकर्मी तो पहले से ही उनसे खार खाये बैठे थे और अब उन्होंने पूरे के पूरे सरकार से ही पंगा ले लिया और पंगा भी ऐसा की लोगों की कुर्सियां हिल उठी हैं।

'सिंघम' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों में विलन का किरदार निभाने वाले प्रकाश राज हमेशा से ही केंद्र सरकार के विरुद्ध काफी खुल कर अपना पक्ष रखते आये हैं और इसी के चलते कई बार बुरी तरह ट्रोल भी हो चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कंगना को ट्रोल करने की सोची। प्रकाश राज ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा कर कंगना पर सीधा-सीधा वार किया है। कंगना का बार-बार खुद के लिए रानी लक्ष्मी बाई का उदाहरण देना उन्हें हास्यास्पद लग रहा है।

ट्विटर पर कंगना की खिल्ली उड़ाते हुए उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिसमे कंगना के अलावा दीपिका पादुकोण, शाहरुख़ खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों में स्वतंत्रता सेनानियों का किरदार निभाया है।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की, अपने साथ नाइंसाफी की पूरी कहानी सुनाई

उस पोस्ट पर प्रकाश राज ने लिखा है, "यदि फिल्म के किरदार निभाने भर से कंगना को लगता है कि वे रानी लक्ष्मी बाई हैं, तो फिर दीपिका रानी पद्मावती हैं, ऋतिक रोशन अक़बर हैं, शाहरुख़ सच में राजा अशोक हैं, अजय भगत सिंह हैं, आमिर मंगल पांडेय हैं और विवेक ओबेरॉय स्वयं मोदीजी।"

उनके इस पोस्ट के तुरंत बाद ही कंगना के फैंस ने उनकी क्लास लेनी शुरू कर दी। कंगना के एक फैन ने लिखा "आदरणीय प्रकाश राज जी, उन्होंने अपनी मेहनत से बनाया हुआ अपना आशियाना खो दिया। आपके लिए उनका मज़ाक बनाना आसान है लेकिन यदि ऐसे ही किसी ने आपके घर को रौंद दिया होता तो क्या तब भी आप यही कहते?"

वहीं उनके एक और फैन ने लिखा, "सर मैं आपका आदर करता हूँ और मुझे लगता है कि आप एक सच्चे व्यक्ति है लेकिन आपकी ये बात मुझे ठीक नहीं लगी। इस महामारी के दौर में उन्होंने अपना घर, अपना ऑफिस खो दिया। ज़रा सोचिये कितने लोग बेरोज़गार हुए होंगे इसी वजह से।"

भले ही कंगना फ़िलहाल मुंबई से वापिस अपने घर हिमाचल चली गयी हों लेकिन अपने ट्वीट के ज़रिये अभी भी महाराष्ट्र सरकार एवं उद्धव ठाकरे लगातार उनके निशाने पर बने हुए हैं। अब देखना यह होगा कि इस स्टेट वर्सेज कंगना युद्ध में कौन किस पर भारी पड़ता है।

- श्वेता उपाध्याय

प्रमुख खबरें

Punjab में AAP को झटका, विधायक Chetan Singh Jouramajra और Harmeet Pathanmajra ने दिया इस्तीफा

Congress के पतन की वजह बनेगी महारैली, JP Nadda का Rahul Gandhi पर तीखा वार

भू-राजनीतिक तनाव और कंपनियों के Q2 नतीजों से तय होगी Share Market की चाल

एकतरफा प्यार में पागल था आरोपी चाचा, Andhra Pradesh Horror में कई चौकाने वाले खुलासे, दादा ने की ये मांग