प्रल्हाद जोशी का कांग्रेस और वाम दलों पर हमला, कहा- केरल में कुश्ती, दिल्ली में दोस्ती

By अंकित सिंह | Feb 23, 2021

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी कि एलडीएफ और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी कि यूडीएफ पर चुटकी लेते हुए कहा है कि वे केरल में कुश्ती लड़ रहे हैं जबकि दिल्ली में दोस्ती कर रहे हैं। उन्होंने दोनों गठबंधनों पर आरोप लगाया कि केरल में यह दोनों आमने-सामने हैं जबकि दिल्ली और अन्य राज्यों में एक दूसरे के साथ लड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि इन पार्टियों का पाखंड देखें। प्रल्हाद जोशी ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी भले ही दिल्ली में कांग्रेस का समर्थन कर रही हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में दोनों आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने तो क्षेत्रीय दलों के साथ अलग गठबंधन भी बना लिया है। वामपंथियों का पाखंड यह है कि वे दिल्ली, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं जबकि केरल में उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वाम पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी मित्र हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि क्या आप लोकतंत्र विश्वास करते हैं या फिर पाखंड में। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा