अशोक गहलोत और अखिलेश पर प्रमोद कृष्णम का निशाना, शिवलिंग हमारे आस्था के विषय, इसे तमाशा नहीं कह सकते

By अंकित सिंह | May 23, 2022

ज्ञानवापी मामले को लेकर लगातार राजनीति तेज है। हाल में ही वाराणसी कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे और फोटोग्राफी कराई गई थी। इस सर्वे और फोटोग्राफी के बाद हिंदू पक्ष का दावा है कि वहां शिवलिंग मिला है जबकि मुस्लिम पक्ष उसे फव्वारा बता रहा है। इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी खूब हो रही है। अब इन्हीं बयानबाजी को लेकर कांग्रेस नेता और संत प्रमोद कृष्णम ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रमोद कृष्णम ने साफ तौर पर कहा कि शिवलिंग हमारी आस्था का विषय है, इसे कोई तमाशा नहीं कह सकता। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 'शिवलिंग' हमारी आस्था का विषय है। हमारी पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने खुद कहा है कि वह एक 'शिव भक्त' हैं। 

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी प्रकरण पर वाराणसी कोर्ट में 45 मिनट तक हुई सुनवाई, मंगलवार को आएगा फैसला

ज्ञानवापी मामले पर पी कृष्णम ने कहा कि कोर्ट के फैसले का पालन करेंगे। मेरे लिए पूरा देश एक मंदिर है। बीजेपी मंदिरों में वोट खोजती है, हम शिवलिंग में भगवान की तलाश करते हैं। आपको बता दें कि वाराणसी के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में जिला जज ए. के. विश्वेश की अदालत ने सोमवार को इस बात को लेकर अपना फैसला मंगलवार तक के लिए सुरक्षित रखा कि किस मामले पर पहले सुनवाई होगी। हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में दोनों पक्षों की ओर से कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं। किस याचिका पर पहले सुनवाई होगी, जिला न्यायाधीश ए.के. विश्वेव की अदालत इस पर मंगलवार को फैसला सुनायेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में