गोवा : प्रमोद सावंत ने गृह और वित्त विभाग अपने पास रखा, पणजी के विधायक मॉन्सरेट को राजस्व विभाग सौंपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में प्रमोद सावंत ने राज्य मंत्रिमंडल के आठ सहयोगियों को विभागों का बंटवारा कर दिया और गृह और वित्त विभाग की जिम्मेदारी अपने पास रखी है। सावंत के साथ 28 मार्च को शपथ लेने वाले भाजपा के आठ विधायकों को विभागों के आवंटन की अधिसूचना रविवार को जारी की गई। अधिसूचना के मुताबिक, रोहन खौंटे को पर्यटन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग का प्रभार सौंपा गया है, जबकि मुख्यमंत्री सावंत ने गृह, वित्त, कार्मिक, सतर्कता और आधिकारिक का विभाग अपने पास रखा है।

इसे भी पढ़ें: जानवरों का मांस के लिए वध करने से पहले अनिवार्य रूप से ‘अचेत’ करें : कर्नाटक सरकार

इसमें बताया गया है कि जल संसाधन, सहकारिता और प्रोवेडोरिया (इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक असिस्टेंस) विभाग सुभाष शिरोडकर के खाते में गए हैं, तो गोविंद गौडे को खेल, कला एवं संस्कृति और आरडीए विभाग आवंटित किया गया है। राणे, गोडिन्हो, कैबराल और गौडे 2019 से 2022 के बीच सावंत के नेतृत्व वाली पिछली कैबिनेट का भी हिस्सा थे, जबकि खौंटे पर्रिकर के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे और 2019 में उन्हें कैबिनेट से हटा दिया गया था। मुख्यमंत्री सावंत राज्य मंत्रिमंडल में तीन और मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेट तानावडे ने पिछले हफ्ते कहा था कि कैबिनेट में तीन रिक्त मंत्री पदों पर फैसला ‘एक या दो महीने के भीतर’ किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Delhi BJP ने निकाली Seva Jyoti Yatra

शुरुआती हिरासत गैर-कानूनी तो बाद की Arrest भी अमान्य, Allahabad High Court का फैसला

पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना