प्रमोद सावंत बोले- गोवा में लॉकडाउन में दी जा सकती हैं कुछ और रियायतें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2020

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि लॉकडाउन के पांचवें चरण में केंद्र द्वारा दी गई सभी रियायतें राज्य में लागू की जाएंगी और इसके बाद फिर कितनी ढील देनी है, इस पर बाद में निर्णय किया जाएगा। सावंत ने संवाददाताओं को बताया कि शाम तक पाबंदियों में कुछ और ढील दिए जाने की घोषणा की जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने सैलून के साथ-साथ सभी दुकानों को खोलने की दी अनुमति

सावंत ने कहा कि राज्य ने विषाणु के प्रसार को रोकने में प्रभावी भूमिका निभाई है और अब संक्रमण के सभी मामले उन लोगों के हैं जो राज्य में बाहर से आए हैं। गोवा में वर्तमान में कोविड-19 के 27 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “गोवा आने के बाद उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में संक्रमण सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा