28 मार्च को गोवा के सीएम पद की शपथ लेंगे प्रमोद सावंत, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2022

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में प्रमोद सावंत का शपथ ग्रहण समारोह 28 मार्च को होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता शिरकत करेंगे। सावंत ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शपथ समारोह 28 मार्च को सुबह 11 बजे पणजी के पास डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। सावंत के मुताबिक, समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा-शासित सात राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होगें।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी