चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, M. Pranesh ने World Champion Gukesh को फिर दी मात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2026

 ग्रैंडमास्टर एम. प्रणेश ने विश्व चैंपियन डी. गुकेश को लगातार दूसरी बार शिकस्त देकर चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में बड़ा उलटफेर किया तो वहीं, ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को पराजित किया। टूर्नामेंट में अब एक और दौर का मुकाबला बचा है ऐसे में एरिगैसी की हार का सबसे बड़ा फायदा फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा को मिला।

मुकाबले के दौरान एक समय ऐसा लगा कि गुकेश अपनी पहली जीत दर्ज कर लेंगे, लेकिन प्रणेश ने उनकी गलती का फायदा उठाकर 39 चालों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। एरिगैसी को संयुक्त बढ़त बनाए रखने के लिए सरीन के खिलाफ केवल ड्रॉ की जरूरत थी।

यह मुकाबला लंबे समय तक बराबरी का दिखा, लेकिन निहाल ने एक शानदार चाल के बाद बाजी पूरी तरह पलट दी। एरिगैसी को 60 चालों के बाद हार स्वीकार करनी पड़ी।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने Flood पीड़ितों को दिया मदद और स्थायी समाधान का आश्वासन

Nepal Floods: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पत्रकारों के लिए सख्त Guidelines लागू

PM Modi ने SRCC में विपक्ष पर साधा निशाना, ‘नाराज फूफा’ से की आलोचकों की तुलना

Aja Ekadashi 2026: जानिए 6 या 7 सितंबर कब रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत? इस दिन बन रहे हें दुर्लभ Shubh Yog, जानें भगवान विष्णु की Puja Vidhi