NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर प्रशांत भूषण ने किया गलत ट्वीट, बाद में मांगी माफी

By अंकित सिंह | Jul 05, 2022

जाने-माने वकील और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। एक बार फिर से वह सुर्खियों में हैं। इस बार उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, अपने ट्वीट में प्रशांत भूषण ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक पोस्ट लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी साझा की थी। इस फोटो में द्रौपदी मुर्मू आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ नजर आ रही है। हालांकि इस फोटो की जांच की गई तो पता चला कि यह तस्वीर मॉर्फ्ड की गई है। अब इसी को लेकर प्रशांत भूषण सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। हालांकि प्रशांत भूषण को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने माफी भी मांग ली।

 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने मुर्मू के नाम की घोषणा से पहले सुझाव मांगा होता तो हम कर सकते थे विचार, ममता के बयान पर बीजेपी ने पूछा- यशवंत सिन्हा को छोड़ देंगी?

आपको बता दें कि देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। एनडीए की ओर से झारखंड के पूर्व राज्यपाल और आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि मुर्मू के खिलाफ विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में उतारा है। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। फिलहाल दोनों नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और राष्ट्रपति चुनाव के लिए विभिन्न पार्टियों से समर्थन भी मांग रहे हैं। द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड में थी जबकि आज उनका बिहार में कार्यक्रम था।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी