राष्ट्रपति चुनाव में किसका समर्थन करेगी JMM? शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन से मिलीं द्रौपदी मुर्मू

JMM and draupadi murmu
ANI
अंकित सिंह । Jul 4 2022 10:08PM

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आगे झारखंड पहुंची द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यहां से मेरा गहरा नाता रहा है। उन्होंने शिबू सोरेन से चुनाव में समर्थन मांगा। शिबू सोरेन ने भी द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार जारी है। इन सबके बीच एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड पहुंची हैं। झारखंड में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की हैं और समर्थन मांगा है। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल, अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आगे झारखंड पहुंची द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यहां से मेरा गहरा नाता रहा है। उन्होंने शिबू सोरेन से चुनाव में समर्थन मांगा। शिबू सोरेन ने भी द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी। 

इसे भी पढ़ें: ‘रबर स्टाम्प राष्ट्रपति’ नहीं बनने और भारत के बहुलवादी चरित्र की रक्षा का संकल्प लें मुर्मू: यशवंत सिन्हा

भले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा विपक्ष के साथ अहम मोर्चों पर खड़ा रहता है। पर राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अब तक हेमंत सोरेन कोई फैसला नहीं कर पाए हैं। इससे पहले हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर खुद द्रौपदी मुर्मू का झारखंड में स्वागत किया था। अपने ट्वीट में द्रौपदी मुर्मू ने लिखा था कि एनडीए से राष्ट्रपति उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आज झारखण्ड आ रही हैं। भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है। आदरणीय द्रौपदी जी को हमारी ओर से अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। दूसरी और यशवंत सिन्हा भी झारखंड पहुंचने वाले हैं। यशवंत सिन्हा विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार हैं। 

इसे भी पढ़ें: कैप्टन पर फिर दांव खेलेगी बीजेपी, बनाया जा सकता है NDA का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जानें क्यों है उनकी दावेदारी मजबूत

राष्ट्रपति चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए कैसे अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। हेमंत सोरेन अगर यशवंत सिन्हा का समर्थन नहीं करते हैं तो कहीं ना कहीं गठबंधन में उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। झारखंड में कांग्रेस और राजद के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है जिसका नेतृत्व हेमंत सोरेन कर रहे हैं। अगर हेमंत सोरेन द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करते हैं तो यह भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए सही नहीं रहेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों की लड़ाई की बात करती रहती है। झारखंड में आदिवासियों की संख्या अच्छी खासी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़