मोदी के मुरीद हुए ममता के रणनीतिकार प्रशांत किशोर, कहा- पश्चिम बंगाल में पीएम की लोकप्रियता है

By अंकित सिंह | Apr 10, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान जारी है। इन सबके बीच प्रशांत किशोर की एक चैट ने राजनीतिक गलियारों में भूचाल मचा दिया है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय की ओर से जारी किए गए इस ऑडियो चैट में प्रशांत किशोर पत्रकारों से बातचीत कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ममता बनर्जी के चुनाव प्रबंधन को इस वक्त पश्चिम बंगाल में संभाल रहे हैं। इस चैट में प्रशांत किशोर बीजेपी की तारीफ कर रहे हैं और यह कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता काफी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी की एक छवि पूरे देश में बन गई है। उनके खिलाफ कोई भी anti-incumbency नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदी क्षेत्र में 20 से 25% लोग ऐसे हैं  जिन्हें मोदी में भगवान दिखता है। प्रशांत किशोर अपने इससे ऑडियो चैट में यह स्वीकार करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं कि ममता सरकार के खिलाफ पश्चिम बंगाल में anti-incumbency है। उन्होंने कहा कि मोदी प्रसिद्ध है और उनके खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने अभी भाजपा के नेतृत्व को अच्छी तरह से नहीं देखा हैं ऐसे में उन्हें भाजपा से काफी उम्मीदें हैं। यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता पश्चिम बंगाल में खूब बढ़ी है। मोदी की सभाओं में भीड़ पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बात सही है कि उनकी रैली में खूब भीड़ आ रही है और इसका कारण यह भी है कि मोबिलाइजेशन भी हो रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि तृणमूल के खिलाफ गुस्सा है, मोबिलाइजेशन है। इसके अलावा मोदी की लोकप्रियता है। यह तीनों फिलहाल ममता बनर्जी को नुकसान पहुंचा रही है।

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम शख्स संग PM मोदी की फोटो पर ओवैसी का तंज, अमित शाह ने दिया ये जवाब

दूससी ओर इस ऑडियो चैट पर प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे खुशी है कि भाजपा मेरे चैट को अपने नेताओं के शब्दों से ज्यादा गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उनकी बातचीत के चुनिंदा हिस्से जारी करने के बजाय पूरी बातचीत जारी करनी जाहिए ताकि सच्चाई सामने आए। उन्होंने यह भी कहा कि मैं पहले भी कह रहा था और एक बार फिर से कह रहा हूं बीजेपी 100 के पार नहीं जाएगी। ऑडियो चैट वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। प्रशांत किशोर की ​लीक ऑडियो पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि प्रशांत किशोर जानते हैं कि मोदी जी बेस्ट हैं और मोदी जी के नेतृत्व में सोनार बांग्ला होगा। भाजपा नेता राजीव बनर्जी ने कहा कि जिस दिन प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया था कि भाजपा 3 अंकों में नहीं पहुंचेगी, अगले दिन मैंने कहा था कि TMC 3 अंकों में नहीं पहुंचेगी। प्रशांत किशोर के ऑडियो टेप से साफ है कि वे फेल हैं। बंगाल में रणनीतिकार की रणनीति काम ही नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर