प्रशांत किशोर को पंजाब का सलाहकार बनाएं जाने पर भाजपा का तंज, कहा- ‘दीदी’ का साथ छोड़ दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

नयी दिल्ली। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा प्रधान सलाहकार नियुक्त किए जाने पर भाजपा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी पर तंज कसा और कहा कि अब तो उन्होंने (किशोर ने) भी ‘‘दीदी’’ का साथ छोड़ दिया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘प्रशांत ने भी दीदी का साथ छोड़ दिया है। इससे पहले कि चुनाव के नतीजे घोषित हो,दीदी के सबसे बड़े सलाहकार घर छोड़कर दूसरे के घर जा रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बसे बिहार के लोग विकास के लिए वोट करेंगे : मनोज तिवारी

आज हर कोई इस बात को स्वीकार करता है और जो तथाकथित राजनीतिक सलाहकार है वह भी इस बात से अच्छी तरह से अवगत हैं।’’ अमरिंदर सिंह ने सोमवार को खुद यह घोषणा की थी कि प्रशांत किशोर को उनका प्रधान सलाहाकार नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति काफी महत्व रखती है क्योंकि अगले साल की शुरुआत में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। किशोर की कंपनी, इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सहायता कर रही है। किशोर ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव अभियान को भी संभाला था जब पार्टी 117 सदस्यीय सदन में 77 सीटें जीतकर सत्ता में पहुंची थी। किशोर ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के अभियान की कमान संभाली थी।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी