शाह के शाहीन बाग वाले करंट पर PK ने दिया जोर का झटका धीरे से वाला जवाब

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2020

बिहार के राजनीतिक गलियारे में पीके के नाम से फेमस जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एनआरसी और सीएए को लेकर अक्सर बीजेपी पर हमलावर रहते हैं। अमित शाह के शाहीन बाग वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है। प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया कि ‘‘8 फरवरी को दिल्ली में ईवीएम का बटन तो प्यार से ही दबेगा। जोर का झटका धीरे से लगना चाहिए ताकि आपसी भाईचारा और सौहार्द खतरे में ना पड़े।’ इसके साथ ही उन्होंने चार मुद्दों को भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने न्याय, आजादी,समानता और भाईचारे का जिक्र किया।

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के बाबरपुर में चुनावी जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि ईवीएम का बटन इतने गुस्से के साथ दबाना कि बटन यहां बाबरपुर में दबे, करंट शाहीन बाग के अंदर लगे। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर और अमित शाह के बीच पहले भी जुबानी जंग हो चुकी है। इससे पहले जब अमित शाह ने कहा था कि कोई कितना भी विरोध कर ले, लेकिन सरकार नागरिकता कानून पर पीछे नहीं हटेगी, तो प्रशांत किशोर ने उन्हें देश में नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर अपनी क्रोनोलॉजी के अनुसार लागू करने का चैलेंज दिया था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा