Sukhvinder Sukhu के कार्यक्रमों से Virbhadra Singh की तस्वीर नदारद, Pratibha Singh भड़कीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 08, 2026

शिमला, आठ अक्टूबर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के बैनर और पोस्टर में हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे एवं उनके पति दिवंगत वीरभद्र सिंह की तस्वीरें नहीं होने से नाराज हैं। उन्होंने रामपुर और रोहड़ू विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यक्रमों के दौरान वीरभद्र सिंह का नाम नहीं लिए जाने पर भी आपत्ति जताई। सुक्खू ने दो और तीन अक्टूबर को दोनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और दोनों स्थानों पर रात में रुके थे।

रोहड़ू और रामपुर विधानसभा क्षेत्रों को वीरभद्र सिंह के परिवार का गढ़ माना जाता है। वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश की तत्कालीन बुशहर रियासत के पूर्व शासक थे। रामपुर वीरभद्र सिंह का गृह नगर था, जबकि उन्होंने रोहड़ू से पांच बार चुनाव जीता था।

रोहड़ू और रामपुर से कांग्रेस विधायक क्रमशः मोहन लाल ब्राक्टा और नंद लाल ने माना कि बैनर पर वीरभद्र सिंह की तस्वीर होनी चाहिए थी। इससे पहले भी प्रतिभा सिंह और उनके बेटे तथा मौजूदा सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरभद्र सिंह की कथित अनदेखी पर आपत्ति जताई थी और यह मुद्दा कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष उठाया था।

प्रमुख खबरें

Noida बस गैंगरेप मामले में Delhi Court ने तय किए आरोप, 24 अक्टूबर को दर्ज होंगे बयान

Election Commission पर हार का ठीकरा फोड़कर अराजकता फैला रहे Rahul Gandhi, बोले CM Mohan Yadav

Elon Musk के आरोपों पर बोले Sunil Mittal, Eutelsat OneWeb भी भारत में मंजूरियों का कर रही इंतजार

Indian Air Force Day पर आकाश में भारत की दहाड़, PM Modi और Air Chief Marshal AP Singh के बयानों ने दुश्मनों को बुरी तरह हिला डाला