CM पद को लेकर बोलीं प्रतिभा सिंह, हम वीरभद्र सिंह के नाम, चेहरे और काम पर जीते, उनके परिवार की उपेक्षा नहीं कर सकते

By अंकित सिंह | Dec 09, 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। 68 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 40 सीटें गई हैं। वहीं, भाजपा को 25 सीटें ही मिल पाई। कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। दालांकि, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह लगातार दावा ठोक रही हैं। आज उन्होंने यह भी कह दिया कि वीरभद्र सिंह की परिवार की उपेक्षा नहीं की जा सकती। प्रतिभा सिंह वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। कांग्रेस में वीरभद्र सिंह एक बहुत बड़े नाम थे। सीएम के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे उनके (वीरभद्र सिंह) परिवार की उपेक्षा नहीं कर सकते। हम उनके नाम, चेहरे और काम पर जीते। ऐसा नहीं हो सकता कि आप उनके नाम, चेहरे और परिवार का उपयोग करें और किसी और को श्रेय दें।

इसे भी पढ़ें: वोट % बीजेपी के प्रति जनता के स्नेह का साक्षी, PM मोदी बोले- हिमाचल के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता 100 प्रतिशत

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमें इसे उनके (नवनिर्वाचित विधायकों) विवेक पर छोड़ देना चाहिए। इस बारे में हाईकमान को अवगत करा दिया जाएगा और फिर वे उस पर अपना निर्णय लेंगे। इससे पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि विधायक चुनेंगे अपना नेता, निर्णय से पार्टी आलाकमान को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में हूं, लेकिन हमने यह चुनाव स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर जीता है। आप उन्हें और उनके परिवार को नजरअंदाज नहीं कर सकते। 

प्रमुख खबरें

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत

Chhatrapati Sambhajinagar हादसा: रिश्तेदार ने Mobile फोन विवाद को बताया अफवाह

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी