वोट % बीजेपी के प्रति जनता के स्नेह का साक्षी, PM मोदी बोले- हिमाचल के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता 100 प्रतिशत

PM Modi after gujarat victory
ANI
अभिनय आकाश । Dec 8 2022 7:20PM

उपचुनाव के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये आने वाले दिनों के स्पष्ट संकेत हैं। चुनाव आयोग का आभार जताते हुए पीएम ने कहा कि चुनाव आयोग ने शांति पूर्ण तरीके से चुनाव कराए।

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनता के सामने नतमस्तक हूं। उपचुनाव के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये आने वाले दिनों के स्पष्ट संकेत हैं। चुनाव आयोग का आभार जताते हुए पीएम ने कहा कि चुनाव आयोग ने शांति पूर्ण तरीके से चुनाव कराए। हिमाचल की हार पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं प्रदेश की जनता को कहना चाहता हूं कि भले ही हम 1 प्रतिशत से पीछे रह गए लेकिन उसके विकास और प्रगति में कोई रुकावट नहीं आने देंगे।  हिमाचल की प्रगति के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता वैसे ही बनी रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: Gujrat : भाजपा ने गुजरात में ‘ऐतिहासिक’ जीत का श्रेय पीएम मोदी पर जनता के अटूट विश्वास को दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जे. पी. नड्डा जी के नेतृ्त्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसकी खुशबू चारों तरफ महसूस कर सकते हैं। मैं गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं। हिमाचल प्रदेश के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ है। इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नतीजे नहीं आए हैं। हिमाचल में हर 5 साल में सरकार बदली है लेकिन हर बार 5-7% के अंतर से सरकार बदली है। जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है। मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं। 

इसे भी पढ़ें: Gujarat चुनाव परिणाम से प्रो इंकम्बेंसी के नए ट्रेंड की शुरुआत, 27 आदिवासी बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में क्लीन स्वीप के क्या हैं मायने?

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश है। हमारे पूर्वजों ने एक कहावत कही है, 'आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया'। अगर यह हिसाब रहेगा तो क्या स्थिति होगी यह हम अपने आस-पास के देशों में देख रहे हैं। आज इसलिए देश सतर्क है। देश के हर राजनीतिक दल को यह याद रखना होगा कि चुनावी हथकंडों से किसी का भला नहीं हो सकता।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब हम गुजरात के नतीजे देखते हैं तो यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मिली है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ गुजरात और देश की जनता की सेवा की वह हमें प्रचंड जीत में दिखती है। भाजपा ने गुजरात में 52.5% वोट और 157 सीट हासिल की। तो वहीं कांग्रेस 41.4% से घटकर 27.3% प्रतिशत पर आ गई है। वंशवाद, परिवारवाद,अकर्मण्य नेता व गैर जिम्मेदारना विपक्ष के कारण कांग्रेस की ये हालत हुई है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ इस मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी ने गुजरात और देश की जनता की सेवा की है उसका परिणाम हमें इस प्रचंड जीत में दिखाई देता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़