सांसद प्रवेश वर्मा ने किया जान से मारने की धमकी मिलने का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने बुधवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया। उन्हें विदेश के किसी नंबर से कॉल किया गया है। अज्ञात नम्बर से आई इस धमकी की जानकारी सांसद प्रवेश वर्मा ने पुलिस को दी है।

गौरतलब है कि वर्मा ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन पर कथित विवादित टिप्पणी की थी। पूर्वी दिल्ली से सांसद वर्मा ने सुबह आठ बजकर 11 मिनट पर आए फोन कॉल का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा कर यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा