प्रयागराज: महाशिवरात्रि पर करीब 3.40 लाख लोगों ने लगाई डुबकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2022

प्रयागराज, माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर मंगलवार को दोपहर दो बजे तक करीब 3.40 लाख श्रद्धालुओं ने यहां गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। दारागंज स्थित नागवासुकी मंदिर और यमुना तट स्थित मनकामेश्वर मंदिर में सुबह से बड़ी संख्या में शिव भक्त जल और दुग्ध से अभिषेक कर रहे हैं। मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे तक करीब 3.40 लाख लोगों ने यहां गंगा और संगम में स्नान किया। कल्पवास की समाप्ति के साथ मेला क्षेत्र में बसावट खत्म हो गई है। इसलिए महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर स्नानार्थियों के लिए प्रशासन ने छह घाटों की व्यवस्था की है।

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न