होली खेलने के दौरान शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट, दो युवकों की मृत्यु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2022

प्रयागराज (उप्र)। प्रयागराज शहर के जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के डंडिया मोहल्ले में शुक्रवार को होली खेलने के दौरान शराब के नशे में दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट हुई और गोली चली। इस घटना में दो युवकों की मृत्यु हो गई। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर गई, लेकिन वहां स्थिति शांतिपूर्ण थी। कुमार ने बताया कि दो घंटे के बाद पुलिस को सूचना मिली की डंडिया मोहल्ले में संजय राजपूत (35 वर्ष) नाम के युवक की मृत्यु हो गई है और राहुल सोनकर (25 वर्ष) नाम के युवक को गोली लगी है।

प्रमुख खबरें

Vande Mataram विवाद पर म्यूजिशियन TM Krishna की याचिका, Supreme Court ने केंद्र से मांगा जवाब

Asian Games 2026: Indian Women Cricket Team ने Sri Lanka को 147 रनों से हराकर जीता Gold Medal

विश्व गुरु का युग शुरू: UNSC में भारत का विरोध करने वाला चीन क्यों बदल गया? V4 ने भी दिया साथ

Odisha में भारी बारिश का IMD Red Alert, स्कूल बंद और सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द