प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद अहमद गिरफ्तार, जुमे की नमाज के बाद हुआ था जमकर बवाल

By अनुराग गुप्ता | Jun 11, 2022

लखनऊ। भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सहारनपुर समेत कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए। लेकिन प्रयागराज में मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई और पथराव का वीडियो भी सामने आया था। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सख्त है और आरोपितों के खिलाफ बुलडजोर की कार्रवाई हो रही है।

उन्होंने कहा कि थाना खुर्जा बाद और करेली में 29 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 70 अभियुक्त और 5000 से ज्यादा अज्ञात को नामजद हैं। इनकी पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। अब तक 68 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनपर गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

छतों से बरसाए गए पत्थर

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद एकत्रित हुए हजारों उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। पुलिस पर पथराव के साथ-साथ बमबाजी और आगजनी की। इतना ही नहीं छतो से पत्थर बरसाए जा रहे थे। हालांकि पुलिस एक-एक आरोपितों की पहचान करने में जुटी हुई है और उनके खिलाफ सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती