Commonwealth Games: पदक से महज एक कदम दूर Preeti Pawar और Jadumani Singh, Quarter-final में दिखेगा भारतीय मुक्केबाजों का दम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2026

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने रविवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 54 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि जदुमणि सिंह ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मुक्केबाज को एकतरफा मुकाबले में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। भिवानी की 22 वर्षीय प्रीति ने प्री-क्वार्टर फाइनल में मलावी की डेबोरा मतेनजेको दूसरे दौर में ही आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना)के फैसले से हराया। एशियाई खेलों (2022) की कांस्य पदक विजेता और पिछले वर्ष नयी दिल्ली विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता प्रीति ने मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। मलावी की मुक्केबाज को दोनों राउंड में एक-एक बार स्टैंडिंग काउंट का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इसके बाद भारतीय मुक्केबाज ने प्रतिद्वंद्वी की रणनीति को अच्छी तरह समझ लिया और अगले दोनों राउंड में पूरी तरह हावी रहे। अंत में सभी पांचों जजों ने 5-0 से उनके पक्ष में फैसला सुनाया। क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को जदुमणि का सामना जाम्बिया के म्वेंगो म्वाले से होगा। प्रीति भी मंगलवार को अंतिम आठ का मुकाबला खेलेगी। प्रीति के सामने उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लाइड की चुनौती होगी।

क्लाइड ने इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में घाना की नैंसी बाम्फो को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी। दोनों मुक्केबाज एक-दूसरे से अच्छी तरह परिचित हैं। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले बेलफास्ट में दोनों ने ‘स्पारिंग पार्टनर’ के रूप में साथ ट्रेनिंग ली थी।

प्रीति ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह मेरा पहला मुकाबला था और मैं देखना चाहती थी कि रिंग में खुद को किस तरह संभाल पाती हूं। पहले राउंड में मैंने रिंग के माहौल को समझा और दूसरे राउंड में आक्रामक खेल दिखाया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा ड्रॉ अच्छा है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी। उम्मीद है कि मैं भारत के लिए पदक जीतने में सफल रहूंगी।

प्रमुख खबरें

राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, वजन नियंत्रित रखने के लिए भूखी रहकर जीता लगातार तीसरा स्वर्ण

बेंगलुरु में प्रदर्शन के दौरान उमर खालिद और शरजील इमाम समर्थक तख्तियां दिखाने पर महिला पर प्राथमिकी दर्ज

Jaya Parvati Vrat 2026: 27 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा आस्था का पर्व, जानें Shubh Muhurat और व्रत पारण की Date

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 96.25 पर पहुंचा