By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026
ग्लास्गो, 28 जुलाई एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार और मौजूदा एशियाई चैंपियन प्रिया घंघास ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत के साथ भारत के लिए मुक्केबाजी में दो पदक पक्के कर दिए। मुक्केबाजी में भारत के तीन पदक पक्के हो गये। अनुभवी लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल से अपना अभियान शुरू करेंगी जिससे उनका भी पदक पक्का हो गया है।
उन्होंने पंच की लगातार झड़ी लगाकर क्लाइड के डिफेंस को भेद कर एकतरफा जीत पक्की की।सेमीफाइनल में प्रीति का सामना जाम्बिया की कैथरीन मवापे से होगा। यह प्रीति पवार का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक होगा। इससे पहले उन्होंने 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।
अब उनकी नजरें फाइनल में पहुंचकर पदक का रंग बदलने पर होंगी। महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में मौजूदा एशियाई चैंपियन प्रिया घंघास ने भी पदक पक्का किया। अप्रैल में उलानबटोर में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली 20 वर्षीय प्रिया ने स्कॉटलैंड की स्थानीय दावेदार नियाम मिशेल को 4-1 के विभाजित फैसले से हराया।
प्रिया ने पहले राउंड में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। मिशेल ने शुरुआती राउंड 4-1 से अपने नाम किया, लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने दूसरे राउंड में आक्रामकता और सटीक पंचों के साथ वापसी करते हुए इसे 4-1 से जीत लिया। निर्णायक तीसरे राउंड में प्रिया ने धैर्य बनाए रखा और प्रभावी पंच संयोजन के दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया।