Pregnant Deepika Padukone का पावरफुल डांस, Hilton के नए Ad Video ने मचाई धूम

By एकता | Jul 07, 2026

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। दीपिका मशहूर होटल चेन हिल्टन के एक नए विज्ञापन में नजर आई हैं। इस वीडियो में वह नीले रंग के बेहद खूबसूरत पैंटसूट में एक लग्जरी होटल के अंदर शानदार डांस करती दिख रही हैं। फैंस के लिए यह विज्ञापन इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि दीपिका इस समय प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, उन्होंने अपनी इसी प्रेगनेंसी के दौरान इस विज्ञापन की शूटिंग पूरी की है।

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

इसे भी पढ़ें: Kushal Tandon के भद्दे मजाक पर बवाल, पति Zaid के बचाव में Gauahar Khan का पोस्ट

शाहरुख खान की किंग में हुई एंट्री

इन दो बड़े प्रोजेक्ट्स से अलग होने के बाद अब दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उन्हें सुपरस्टार शाहरुख की आने वाली फिल्म किंग के लिए चुन लिया गया है। शाहरुख के साथ दीपिका की यह छठी फिल्म होगी। हाल ही में इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर लीक हुई हैं, जिसे देखकर फैंस इस जोड़ी को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2 में बड़ा धमाका, Riteish-Farah के बाद Karan Kundrra और Elvish Yadav बनेंगे नए Jailer

जल्द ही गूंजने वाली है दूसरी बार किलकारी

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर कर फैंस को अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी। इस फोटो में उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह हाथ में प्रेगनेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही थी, जिस पर दो पिंक लाइनें बनी हुई थीं। तस्वीर में दीपिका और रणवीर भी अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आ रहे थे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका ने केवल नजर न लगने वाला इमोजी बनाया था।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक