Lock Upp 2 में बड़ा धमाका, Riteish-Farah के बाद Karan Kundrra और Elvish Yadav बनेंगे नए Jailer

Karan Kundrra and Elvish Yadav
Instagram
एकता । Jul 6 2026 6:09PM

ओटीटी रियलिटी शो 'लॉकअप 2' की सफलता के बाद मेकर्स ने बड़े बदलाव की योजना बनाई है, जिसमें करण कुंद्रा और एल्विश यादव को नए जेलर के रूप में लाने की खबर है। शो की लोकप्रियता को देखते हुए इसे हफ्ते में पांच की बजाय छह दिन स्ट्रीम करने पर भी विचार किया जा रहा है।

ओटीटी का मशहूर रियलिटी शो लॉकअप 2 महज एक हफ्ते में ही सुपरहिट साबित हो चुका है। शो में कंटेस्टेंट्स के खेल से ज्यादा उनके छिपे हुए राज चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी जबरदस्त कामयाबी को देखते हुए मेकर्स शो में कई बड़े बदलाव करने की प्लानिंग कर रहे हैं। खबर है कि शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान, जो फिलहाल कंटेस्टेंट्स के लिए जेलर की भूमिका भी निभा रहे हैं, उनके अलावा अब शो में नए जेलरों की एंट्री होने वाली है।

करण कुंद्रा और एल्विश यादव बनेंगे नए जेलर

दावा किया जा रहा है कि मेकर्स शो में दो नए जेलरों को लेकर आ रहे हैं और ये नाम कोई और नहीं बल्कि टीवी स्टार करण कुंद्रा और यूट्यूबर एल्विश यादव हैं। ये दोनों हाल ही में कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स 3 में साथ नजर आ रहे थे, जो कि अब खत्म हो चुका है। ऐसे में लॉकअप 2 के मेकर्स ने इन दोनों को शो के लिए अप्रोच किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस दोनों को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

इसे भी पढ़ें: The Alliance में मचेगा धमाल? भाई Arsalan Goni को सपोर्ट करने आएंगे Aly Goni?

हफ्ते में 5 नहीं, अब 6 दिन आएगा शो

फिलहाल यह रियलिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हफ्ते में पांच दिन रोज रात 8 बजे स्ट्रीम होता है। गुरुवार और शुक्रवार को शो का टेलीकास्ट नहीं किया जाता है। लेकिन दर्शकों की भारी मांग और जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए अब मेकर्स इसे हफ्ते में छह दिन ऑन एयर करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, शो के दिनों को बढ़ाने और नए जेलरों की एंट्री को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़