बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बनीं जुड़वा बच्चों की मां, शेयर की पति जीन गुडइनफ के साथ तस्वीर

By रेनू तिवारी | Nov 18, 2021

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सरोगेसी के जरिए अपनी जिंदगी में जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है। उन्होंने इस खुशखबरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। इस खुशखबरी की घोषणा करते हुए प्रीति ने सोशल मीडिया पर लिखा, “नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ अपनी अद्भुत खबर साझा करना चाहती थी। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने कृतज्ञता और इतने प्यार से भर गए हैं कि हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं। हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार और रोशनी - जीन, प्रीति, जय और जिया।"

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बृहस्पतिवार को एलान किया कि वह और उनके पति एवं वित्तीय विश्लेषक जीन गुडएनॉग सरोगेसी के जरिए एक बेटे और बेटी के माता-पिता बन गए हैं। जिंटा ने कहा कि उन्होंने अपने नवजात बच्चों का नाम जय और जिया रखा है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार की बेलगाम हुई जुबान, गुस्से में कंगना रनौत को कह दिया नाचनेवाली

क्या हैं बच्चों के नाम

अभिनेत्री ने आजकल बड़े पर्दे से दूरी बनायी हुई है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘जीन और मैं अपने जुड़वा बच्चों जय जिंटा गुडएनॉग और जिया जिंटा गुडएनॉग का अपने परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं और हमारा दिल अपार कृतज्ञता और प्यार से भर गया है।’’ अभिनेत्री ने ‘‘इस अद्भुत सफर का हिस्सा बनने के लिए’’ चिकित्सा कर्मियों और अपनी सरोगेट’’ का भी आभार जताया। एक अन्य ट्वीट में 46 वर्षीय जिंटा ने कहा, ‘‘बहुत सारा प्यार।

 

प्रीति और जीन ने 5 साल पहले की थी शादी 

प्रीति और जीन ने 2016 में एक-दूसरे से शादी की थी और तब से एक्ट्रेस यूएसए में रह रही हैं। ट्विटर पर प्रीति के फीड पर ढेर सारे बधाई संदेश आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीति 46 साल की हैं, जब वह सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।

 

प्रीति के बॉलीवुड में 23 साल पूरे 

प्रीति ने इसी साल अगस्त में बॉलीवुड में 23 शानदार साल पूरे किए। इंडस्ट्री में अपने अब तक के सफर को याद करते हुए उन्होंने लिखा, "फिल्मों के 23 साल अगर आपको इंद्रधनुष का पीछा करने की आदत है तो बारिश में भीगने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि बिना बारिश के जीवन बिना छांव के सूरज की तरह है। आज मैं फिल्मों में 23 साल का जश्न मना रही हूं और मुझे स्वीकार करना चाहिए कि मैं उन सभी लोगों के बारे में सोचकर थोड़ा अभिभूत हूं जिन्होंने मेरी यात्रा में योगदान दिया है। ”

 

प्रमुख खबरें

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी