कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्ति हुए प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी, अस्पताल से मिली छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

मुंबई। जाने-माने अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को मंगलवार को अस्पताल में छुट्टी दे दी गई। वे सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे। दम्पति का इलाज कर रहे एक वरिष्ठ चिकित्सक ने यह जानकारी दी। दम्पति को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें ‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल’ दिया गया था। डॉ. जलील पार्कर ने बुधवार को बताया कि अभिनेता और उनकी पत्नी को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इसे भी पढ़ें: फ्यूचर ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के शेयर नीचे गिरे, उच्च न्यायालय ने खारिज की यह याचिका

अभिनेता जॉन अब्राहम, उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, निर्माता एकता कपूर, अदाकारा मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, सुमोना चक्रवर्ती, दृष्टि धामी, फिल्म निर्माता राहुल रवैल, निर्माता रिया कपूर, उनके पति एवं फिल्म निर्माता-पति करण बुलानी भी हाल ही में संक्रमित पाए गए थे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई ने मंगलवार को कोविड-19 के 10,860 नए मामले सामने आए, जो सात अप्रैल, 2021 के बाद सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं, संक्रमण से दो और मरीजों की मौत भी हो गई।

प्रमुख खबरें

Kochi Mercedes Car Accident मामले में जज के नाबालिग बेटे की जमानत बरकरार, याचिका खारिज

UP में PMHS डॉक्टरों के लिए सुपर स्पेशियलिटी का मौका, 10 साल की सेवा अनिवार्य

Maharajganj में पुलिस और ATS का बड़ा एक्शन, 122 किलो गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा