भारत में भूजल बाजार के लिए सस्ती नवोन्मेष लाने की तैयारी- ग्रंडफोस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2019

कोपनहेगन। डेनमार्क की पंप विनिर्माता ग्रंडफोस ने कहा है कि वह भारत के भूमिगत जल बाजार के लिए एक सस्ता नवोन्मेषण लाने की तैयारी में है। ग्रंडफोस का मानना है कि भारतीय बाजार में उसके लिए काफी संभावनाएं मौजूद हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तथा समूह अध्यक्ष मैड्स निपर ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि सौर बिजली से चलने वाले पंपों तथा जल शोधन समाधान की भारतीय बाजार में काफी संभावनाएं हैं। निपर ने कहा कि भारत ऐसा देश है जो कि समृद्धि तथा औद्योगिकीकरण की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। हम भारतीय भूमिगत जल बाजार के लिए ऐसा नवोन्मेषी उत्पाद लाना चाहते हैं जो सस्ता भी हो। 

इसे भी पढ़ें: ट्रायंफ ने भारत में पेश की नयी टाइगर 800 एक्ससीए

उन्होंने कहा कि कंपनी जल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी काम करती है और उसके कई भूमिगत जल समाधान मौजूद हैं, लेकिन भारत के कई राज्यों में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विकल्पों की तुलना में उसके उत्पाद महंगे पड़ते हैं। निपर ने कहा कि भारत में सौर ऊर्जा चालित सबमर्सिबल उत्पादों के अलावा जल वितरण और जलशोधन समाधान के लिए काफी संभावनाएं हैं। ग्रंडफोस की सालाना उत्पादन क्षमता 1.7 करोड़ पंप यूनिट से अधिक है। कंपनी की भारत में पूर्ण अनुषंगी इकाई ग्रंडफोस पंप्स इंडिया लि. है। 

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी