Bangladesh Political Crisis: दिल्ली को ढाका बनाने की तैयारी? कट्टर मौलाना का भारत विरोधी जहर

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2024

बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतें एकाएक न बढ़ी और न पनपी, बल्कि वो धीरे धीरे अपना विस्तार करती रही। लेकिन शेख हसीना ने इस पर ध्यान नहीं दिया। कट्टरपंथी सिर्फ बांग्लादेश को ही बर्बाद नहीं कर रहे। बल्कि वो भारत में इस्लामिक झंडा लहराने का ख्वाब भी देख रहे हैं। एक बांग्लादेश मौलाना का वीडियो सामने आया है, जिसमें भारत में गजवा-ए-हिंद की धमकी दे रहा है। दिल्ली में इस्लामिक झंडा लहराने का ख्वाब देख रहा कट्टरपंथी मौलाना का नाम इनायतुल्लाह अब्बासी है। इसकी मंशा भारत में शरिया लागू करने की है। इसके लिए ये बांग्लादेश के मुस्लिमों को उकसा रहा है। बांग्लादेश में अब कट्टरपंथियों की ताकत पहले से ज्यादा बढ़ गई है। लोकतांत्रिक सरकार के तख्तापलट से वहां के कट्टरपंथी ओवरकॉन्फिडेंस में है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका से नहीं किया सौदा तो गिरा दी सरकार, क्या है सेंट मार्टिन द्वीप का मुद्दा?

मौलाना अब्बासी ने अमेरिका में 9/11 को अंजाम देने वालों को साहसी शेर कहा है। मौलाना अब्बासी ने मोहम्मद युनूस को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर देश में इस्लामिक कानून लागू नहीं हुआ तो खून खराबा होगा। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस कट्टरपंथियों के आगे सरेंडर करते नजर आ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Vaibhav Sooryavanshi: 15 की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना Duleep Trophy रिकॉर्ड, जड़े 92 रन

Bihar के इस रहस्यमयी मंदिर से जुड़ी है Siddharth Malhotra की The Vvaan की कहानी, जानकर चौंक जाएंगे!

US Open: Novak Djokovic का छलका दर्द, उल्टी-ऐंठन से था बुरा हाल, ग्रैंड स्लैम उम्मीदें टूटीं

बड़े पर्दे पर कालीन भैया का खौफ! Mirzapur: The Movie को मिला A सर्टिफिकेट, 3 घंटे 17 मिनट की होगी फिल्म