मोदी सरकार को 8 साल पूरा होने पर बड़े जश्न की तैयारी, जानें क्या है प्लान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी 30 मई को समाज के सभी वर्गों, खासकर अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लोगों को केंद्र में रखकर एक पखवाड़े तक व्यापक अभियान चलाएगी। पार्टी की ओर से जारी एक पुस्तिका के मुताबिक सांसदों व विधायकों सहित पार्टी के सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान देश भर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी और रैलियों का आयोजन किया जाएगा तथा मोदी सरकार के कामकाज पर एक रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा इस अभियान की शुरुआत 30 मई को करेंगे, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता केंद्रीय मंत्री और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान ‘‘ए रिपोर्ट टू द नेशन’’ नाम की एक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। इस अभियान का मूल विषय ‘‘आठ साल: सेवा, सुशासन और गरीबों का कल्याण’’ रखा गया है। इसके बाद करीब 10 दिनों तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा जो अगले पांच और दिनों तक जारी रहेगा।इस अभियान का प्रत्येक दिन समाज के अलग-अलग वर्गों जैसे किसान, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, कमजोर वर्ग, शहरी गरीब व अन्य को समर्पित रहेगा। इस अभियान के तहत भाजपा ने तीन दिन विशेष तौर पर अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के लिए केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित करने के लिए तय किए हैं। 

प्रमुख खबरें

वायरल किसिंग वीडियो पर द रेबेल किड Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी, सुनाया खौफनाक किस्सा

RBI ने Repo Rate 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, विशेषज्ञों ने बताया आर्थिक स्थिरता के लिए अहम कदम

AP CM Chandrababu Naidu दिल्ली में PM Modi से मिलेंगे, Metro Rail और सूखा राहत पर मांगेंगे मदद

Kerala में AIIMS स्थापित करने का प्रस्ताव किसी बजट घोषणा में शामिल नहीं, Centre ने High Court में कहा