नतीजों से पहले द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारी, बन रहे 20 हजार लड्डू

By निधि अविनाश | Jul 21, 2022

देश में 15वें राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज यानि गुरुवार को हो रही हैं। मतगणना से पहले एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव रायरंगपुर में 20 हजार लड्डू बनकर तैयार किए जा रहे हैं। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के जीत के बाद गांव के निवासियों ने पूरे गांव में लड्डू बांटकर जश्न मनाने की योजना बनाई है। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर क्षेत्र की निवासी हैं और आज ही राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना हो रही है। लेकिन मुर्मू के गांव के लोग मतगणना से पहले ही जीत का जश्न मनाने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार कर रहे हैं।

यह सारे लड्डू मुर्मू की जीत के बाद पूरे गांव में लोगों को बांटे जाएंगे और जश्न मनाया जाएगा। एक खबर के मुताबिक, वहीं के निवासी ने बताया कि खुशी है कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार महिला द्रौपदी मुर्मू जीतेंगी और इसी खुसी में लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। गांव में 20 हजार लड्डू बन रहे हैं और इन सभी को चुनाव में जीत के बाद पूरे गांव में बांटकर जश्न मनाया जाएगा। ओडिशा की आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू आज यानि गुरुवार को देश की  राष्ट्रपति घोषित कर दी जाएंगी। यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व की बात होगी। 

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात