By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 30, 2021
सतना। आगामी दिसंबर माह में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा देश भर के खेल प्रेमी लोगों के लिए 05 दिसम्बर, 2021 (रविवार) को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम, जवाहर नगर, सतना (म.प्र.) से प्रारंभ होकर वहीं पर भव्य रंगारंग समारोह के रूप में समाप्त होगी।
सभी आयु वर्ग महिला एवं पुरूष डॉ. राकेश मिश्र, अध्यक्ष पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बताया कि सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले (66) लोगों को सवा तीन लाख से अधिक की पुरस्कार राशि, मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। यह मैराथन दौड़ दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम, जवाहर नगर सतना से प्रात: 6 बजे प्रारंभ होकर सिविल लाइन चौराहा, सर्किट हाउस चौराहा, सिमरिया चौराहा, कृपालपुर, माधवगढ गेट से मुडकर पुन: इसी मार्ग पर वापिस विब मशीनों से गुजरते हुए समापन स्थल पर पहुँचेंगे। जहां मैराथन पूरी होने पर भव्य रंगारंग समारोह में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट, विब मशीन, एनर्जी ड्रिंक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। समारोह में देश व दुनिया की मैराथन की बड़ी हस्तियों के आने की संभावना है। राजीव व्यास कार्यक्रम संयोजक ने बताया है कि सभी तैयारियों हेतु स्टेडियम व मैराथन दौड़ के मार्ग की बारीक तैयारियों को लेकर कार्य विभाजन कर दिया गया है । सभी महाविद्यालय एवं विद्यालयों में संपर्क किया जा रहा है।