सतना हाफ मैराथन की तैयारियां तेज, 94 वर्षीय वैद्य पं. लक्ष्मण दास ने जारी किया लोगो

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 10, 2021

सतना। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा सतना में आगामी 5 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय स्तर की हाफ मैराथन की तैयारियां तेज हो गई हैं ।इस संदर्भ में आज पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कार्यालय बम्हनगवां में बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिला खेल अधिकारी मीना त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संयोजक राजीव व्यास, अजय मिश्रा ने संबोधित किया । सतना जिले के सभी विद्यालयों में कार्यरत खेल अधिकारियों ने इस मैराथन को सफल बनाने के लिए पूर्ण गति से एकजुट होने का संकल्प लिया है। सतना मैराथन में केवल पुरुष धावक भर नहीं होंगे बल्कि महिला धावक भी बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।इसके लिए शासकीय कन्या धवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्रिस्तु कला, सेंट माइकल, शासकीय कन्या महाविद्यालय, शासकीय व्यंकट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक, शासकीय व्यंकट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक क्रमांक दो, सिंधु विद्यालय , रामा कृष्णा महाविद्यालय, ए के एस यूनिवर्सिटी के सभी क्रीड़ा अधिकारी शामिल हुए। यह मैराथन सतना में पहली बार ऐसी होगी जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नियमों का पालन करते हुए रविवार को दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम से प्रात: छह बजे प्रारंभ होकर 21 किलोमीटर की दूरी रीवा रोड पर कृपालपुर होकर माधवगढ़ गेट से मुडते हुए रीवा रोड पर पुनः चलकर स्टेडियम में ही समाप्त होगी।इस मैराथन दौड़ में देश-विदेश की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। कई बड़े धावक अपना शुभकामना संदेश भी प्रेषित कर रहे हैं। बैठक को संबोधित करते हुए पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि सुनीता गोधरा इस मैराथन की ब्रांड एंबेसडर होंगी।पूरी योजना का बारीकी से विवरण बताते हुये डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि मैराथन का मार्ग व नियमावली फ़ाइनल हो गई है। तीन प्रकार की दौड एक साथ प्रारंभ होंगी। सबका पंजीयन न्यास की वेबसाइट www.nyas.gpmsevanyas.org पर 25 नवम्बर तक ही किये जा सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई