अमेठी के बाद वायानाड की बारी! बीजेपी ने कर ली पूरी तैयारी, राहुल गांधी के खिलाफ इस दिग्गज को मैदान में उतारा

By अंकित सिंह | Mar 25, 2024

भाजपा ने रविवार को केरल में लोकसभा चुनाव के लिए चार और उम्मीदवारों की घोषणा की, जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा। वायनाड इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि यहां के मौजूदा सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं। बीजेपी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है। सीपीआई की राष्ट्रीय नेता एनी राजा वहां एलडीएफ उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ वायनाड में सुरेंद्रन की आश्चर्यजनक उम्मीदवारी के साथ, भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार खड़ा करके अपने विरोधियों को करारा जवाब देने की कोशिश कर रही है। वर्षों पहले सबरीमाला में युवा महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ भगवा पार्टी के उग्र आंदोलन का चेहरा सुरेंद्रन 2020 से भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस और लेफ्ट एक ही सिक्के के दो पहलू, केरल में कर रहे ड्रामा', राजीव चंद्रशेखर का विपक्ष पर बड़ा वार

पार्टी ने शिक्षाविद और श्री शंकरा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति के एस राधाकृष्णन, और अभिनेता से नेता बने जी कृष्णकुमार को क्रमशः एर्णाकुलम तथा कोल्लम सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, सरकारी महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य टी एन सरसु उत्तरी पलक्कड़ जिले के अलाथुर से अपनी किस्तम आजमाएंगे। पार्टी केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के बीच दशकों से चल रहे द्विध्रुवीय मुकाबले की परिपाटी को बदलने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने पहले राज्य की 12 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी जबकि उसकी सहयोगी बीडीजेएस राज्य में चार सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

प्रमुख खबरें

डिजिटल रुपया क्या है? यह यूपीआई से कैसे अलग है? इसे बिना इंटरनेट के चलाने के लिए आरबीआई क्या तैयारी कर रही है?

INDIA समन्वय बैठक के बाद बोले Rahul Gandhi, लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को मिलकर दिलाएंगे सज़ा

Meerut blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

BCCI Interim Chief Selector बनेंगे Pragyan Ojha, Ajit Agarkar की लेंगे जगह