केरल के कन्नूर में माकपा कार्यकर्ताओं पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 CPIM
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

घायलों ने आरोप लगाया कि उन पर भाजपा-आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। जांच की जा रही है।’’ पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास)के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)के तीन कार्यकर्ताओं पर बीती रात दस लोगों के एक समूह ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां मत्तनूर के अय्यल्लूर में एक बस स्टॉप पर कार्यकर्ता सनोब, रिजिन और लतीश पर हमला किया गया।

सत्तारूढ़ दल ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

मत्तनूर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और कहा कि उसने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हमले के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की आशंका जताई जा रही है।

घायलों ने आरोप लगाया कि उन पर भाजपा-आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। जांच की जा रही है।’’ पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास)के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़