Ram Navmi 2025 के लिए हुई ये तैयारी, बनाए गए प्रसाद वितरण के लिए काउंटर

By रितिका कमठान | Apr 04, 2025

राम नवमी को खासतौर से मनाए जाने के लिए अयोध्या के राम मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई है। राम नवमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अयोध्या आएगी जिसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने खास तैयारियां की है। इस बार भीड़ नियंत्रण के लिए वीवीआईपी आवागमन के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है।

निर्देश के मुताबिक जिस काम को करने में अधिक समय लगेगा उसे मेला अवधि के दौरान रोक दिया जाएगा। सभी कार्यों को पूरा कर गेट के सामने पूरी सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। तीर्थ क्षेत्र के मुताबिक निर्माण एजेंसी यूपीआरएनएन के अधिकारी आदेश का पालन करने में लगे हुए है।

माना जा रहा है कि राम नवमी को देखते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक हो सकती है। ऐसे में वापसी क्रासिंग श्री से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए गए है। ये भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर भीड़ सामान्य रही तो पांच से छह अप्रैल को क्रासिंग श्री को निकास द्वार के तौर पर उपयोग किया जाएगा।

 

प्रसाद वितरण काउंटर बनेंगे

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से फैसला हुआ है कि प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में अंगद टीला का एग्जिट गेट बंद कर दिया गया था, इसे खोला नहीं जाएगा। इससे पहले अंगद टीला मार्ग बंद किया गया था और भोग प्रसाद वितरण की सेवा भी बंद करनी पड़ी थी। हालांकि इस वर्ष ऐसी व्यवस्था की गई है कि प्रसाद वितरण सेवा में कोई रुकावट नहीं आएगी।

रामलला के खास प्रसाद इलायची दाना का वितरण भी भक्तों को किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे। प्रसाद का पैकेट बांटने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि एक बोरी में 450 प्रसाद के पैकेट होते है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने चुनावी रैली में Mar-a-Lago के 5,000 डॉलर के हैमबर्गर पर उड़ाया मजाक

नागपुर MLC चुनाव: Congress के अभिजीत वंजारी ने BJP के सुधाकर कोहले को 3,271 वोटों से हराया

MLC Elections में Congress को मिली शून्य सीटें, BJP नेताओं ने साधा निशाना

Siang Dam विवाद: AITF ने शांति बहाली के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई