Navratri Special Recipe: नवरात्रि के व्रत में बनाकर खाएं साबूदाना की खिचड़ी, बेहद आसान है इसकी रेसिपी

By अनन्या मिश्रा | Oct 03, 2024

आज से यानी की 03 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। नवरात्रि के यह 9 दिन बेहद खास होते हैं। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। बहुत से लोग नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत करते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि हर रोज अलग-अलग क्या फलाहारी पकवान पकाए और खाए जाएं। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको साबूदाना की खिचड़ी बनाने की आसान विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Navratri Recipes: नवरात्रि के व्रत में बनाएं अलग-अलग तरह से स्वादिष्ट खीर, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

साबुदाना खिचड़ी की सामग्री

साबूदाना- 1 कप

घी- 1 बड़ा चम्मच 

हरी मिर्च- 1-2 (कटी हुई)

आलू- 1 मध्यम आकार का 

मूंगफली- 1/4 कप 

जीरा- 1 चम्मच

सेंधा नमक- 1/2 चम्मच

नींबू का रस- 1 चम्मच 

हरा धनिया 

ऐसे बनाएं साबूदाना की खिचड़ी

साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को अच्छे से धो लें। फिर इसको 4-5 घंटे के लिए भिगो दें। भिगोने के लिए पानी इतना होना चाहिए कि उसमें साबूदाना अच्छे से डूब जाएं। साबूदाना के सही से फूलने के बाद आप एक कड़ाही में घी गर्म कर लें। फिर इसमें जीरा डालें और हरी मिर्च डालें। इसके बाद उबले हुए आलू डालें और इसको हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

अब कड़ाही में साबूदाना डालें और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस तरह से 5-8 मिनट तक साबूदाना को पकने दें। जब यह पारदर्शी हो जाए, तो आखिर में इसमें भुनी हुई मूंगफली का पाउडर और नींबू का रस डालें। अब इसको अच्छे से मिलाएं और 2-3 मिनट और पकने दें। फिर ऊपर से धनिया पत्ती डालकर इसको दही या फलाहारी चटनी के साथ खाएं।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई