आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन का रीमेक बनाने की तैयारी, फिल्म के लिए फाइनल की गयी ये एक्ट्रेस

By रेनू तिवारी | Sep 19, 2020

बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और नाभा नतेश को आयुष्मान खुराना की फिल्म अन्धाधुन की तेलुगु रीमेक के लिए फाइनल कर लिया गया है। दोनो की फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाएंगी। बॉलीवुड की अवॉर्ड विनिंग फिल्म अंधाधुन का तेलुगु रीमेक 24 फरवरी को अभिनेता निथिन के साथ शुरू किया गया था। हालाँकि कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण शूट स्थगित हो गया। लॉकडाउन खुलने और हालात नॉर्मल होने के बाद अब फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करने की घोषणा की है साथ ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम भा उजागर कर दिया हैं।  घोषणा की है कि अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और नाभा नतेश इस परियोजना का हिस्सा होंगी।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर लीक हुई बिग बॉस 14 के घर की तस्वीरे, अलग है इस बार घर का इंटीरियर

शुरुआत में, निर्माताओं के पास अभिनेत्री राधिका आप्टे और तब्बू को साइन करने की योजना थी, जो मूल फिल्म का हिस्सा थीं। हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि तमन्ना और नाभा भूमिकाओं के लिए उपयुक्त होंगे और उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। महाति स्वरा सागर फिल्म के लिए संगीत रचना करेंगे।

प्रमुख खबरें

मानवीय आधार पर CM Vijay का ऐतिहासिक फैसला, DMK शासन में Farmers-Teachers के खिलाफ दर्ज केस वापस होंगे

US Dollar के मुकाबले Rupee दो पैसे गिरकर 94.97 के स्तर पर बंद हुआ

Netflix पर रिलीज होगा Zakir Khan का नया स्टैंड-अप स्पेशल PAPA YAAR

Cristiano Ronaldo की बहन Elma Aveiro ने केरल के मुख्यमंत्री से कोझिकोड में की मुलाकात