अमरिंदर सिंह ने अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति को बताया चिंता का विषय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

चंडीगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा अर्थव्यवस्था की स्थिति को ‘बहुत ही चिंताजनक’ बताये जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को कहा कि यह नागरिकों के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि भारत की आर्थिक स्थिरता और प्रगति को लेकर हम सभी चिंतित हैं। अर्थव्यवस्था की हालत चिंताजनक है जैसा कि डॉ मनमोहन सिंह जी ने कहा है। यह सभी नागरिकों के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

मनमोहन सिंह ने रविवार को इससे पहले कहा था कि अर्थव्यवस्था की स्थिति‘बहुत ही चिंताजनक’ है और मोदी सरकार के ‘पूर्ण कुप्रबंधन’ के परिणामस्वरूप ही यह मंदी की स्थिति उत्पन्न हुई है।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

EPFO और ITR डेटा के दुरुपयोग पर Supreme Court ने जताई चिंता, केंद्र को दिए निर्देश

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर