राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की Delhi Metro की सवारी, स्कूल स्टूडेंट्स से की बातचीत, वीडियो वायरल

By अंकित सिंह | Feb 07, 2024

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार 7 फरवरी को दिल्ली मेट्रो की सवारी की। इसका एक वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने साझा किया है। राष्ट्रपति मुर्मू के बगल में उनके सुरक्षा अधिकारी थे और वह पीली साड़ी पहने प्रसन्नतापूर्वक बैठी थीं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन में यात्रा की, जो कश्मीरी गेट और फरीदाबाद में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच चलती है।

 

इसे भी पढ़ें: क्या भारतीय आलसी, आत्मसंतुष्ट और पराजय की भावना से ग्रसित हैं? नेहरू-इंदिरा के सवालों का 64 साल बाद मोदी ने दिया जवाब


कथित तौर पर, राष्ट्रपति के इस अप्रत्याशित कदम का उद्देश्य शहर के निवासियों के दैनिक जीवन के साथ संबंध स्थापित करना था। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में यह खबर कैद हुई, जिसमें राष्ट्रपति को मेट्रो के अंदर बैठे और कुछ अधिकारियों और स्कूली छात्रों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया। इससे पहले 31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि सरकार परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है।

 

इसे भी पढ़ें: Parliament: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा, विपक्ष ने सरकार को घेरा, BJP ने गिनाई उपलब्धियां


बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया। इस बीच, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर एक इंटरचेंज स्टेशन के साथ नोएडा एक्सटेंशन तक अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी।

प्रमुख खबरें

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई

Assam में 10.56 लाख वोटर्स के नाम कटे! चुनाव से पहले बड़ा झटका, बदलेंगे सियासी समीकरण?

2026 में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का महा-दांव, बॉर्डर 2 से रामायण तक, ये 5 फिल्में मचाएंगी तहलका

Abhishek Banerjee का EC पर सीधा वार: भाजपा का एजेंट, सही लिस्ट छुपा रहा चुनाव आयोग