राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उप्र में आईवीआरआई दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को बरेली में स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन दो दिनों में राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया, ‘‘दिल्ली से हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू का मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा औपचारिक रूप से स्वागत किया जाएगा।’’

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक मांगीलाल जाट के भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रपति के दौरे के लिए चाक चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था की गयी है। बरेली के रहने वाले गंगवार ने शनिवार को व्यक्तिगत रूप से व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए आईवीआरआई का दौरा किया था।

एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में पांच पुलिस अधीक्षक (एसपी), नौ सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी), 18 क्षेत्राधिकारी (सीओ), 55 इंस्पेक्टर, 250 उप निरीक्षक, 300 महिला कांस्टेबल, 700 पुरुष हेड कांस्टेबल और चार कंपनी प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) लगाई गई है।

बरेली के समारोह के बाद राष्ट्रपति सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर मेधावियों को पदक प्रदान करेंगी।

मुर्मू मंगलवार को पूर्वाह्न राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण और अपराह्न महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम, सोनबरसा में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म का लोकार्पण तथा गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी। इसके अलावा वह दोनों दिन अलग-अलग समय गोरखनाथ मंदिर जाएंगी। गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन और प्रसाद ग्रहण का भी कार्यक्रम है।

प्रमुख खबरें

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब