President Droupadi Murmu पहुंचीं Raipur, Chhattisgarh में दो दिवसीय दौरे की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ के अपने दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं। इस दौरान वह राजधानी रायपुर और जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 12 बजे के बाद एक विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंची, जहां राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

अधिकारियों ने बताया कि मुरिया दरबार को एक पारंपरिक आदिवासी सभा या आदिम जन संसद माना जाता है, जिसका आयोजन बस्तर दशहरा उत्सव के हिस्से के रूप में किया जाता है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रायपुर और बस्तर जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इन जिलों में कई जगहों पर यातायात का मार्ग बदल दिया गया है।

प्रमुख खबरें

South Africa के दो शहरों में दूषित पानी पीने से 500 से अधिक लोग बीमार

Article 370 हटने के बाद बदल गया पूरा माहौल, Hindu खुलकर मना पा रहे हैं पर्व-त्योहार, Srinagar की सड़कों पर माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा देखकर सब हैरान

काले सूट पर दुपट्टा डाले ममदानी ने न्यूयॉर्क में भारतीयों के साथ खेला गरबा, इलिनोइस मंदिर हमले के प्रयास के बाद एकता का आह्वान

Mecca Mosque में हुआ अशोभनीय कृत्य क्या था? Saudi Arabia ने दो बांग्लादेशियों को फाँसी पर क्यों लटकाया? Muslim World क्यों हैरान रह गया?