By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026
नयी दिल्ली, 28 जुलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो अगस्त को यहां राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की 253 साल पुरानी विरासत का जश्न मनाने के लिए आयोजित होने वाली पहली सोल्जरथॉन को हरी झंडी दिखाएंगी। राष्ट्रपति का अंगरक्षक दस्ता दुनिया का एकमात्र एयरबोर्न कैवेलरी रेजिमेंट है और भारतीय सशस्त्र बलों की सबसे सीनियर रेजिमेंट है। इसकी स्थापना 1773 में की गई थी।
आयोजकों ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सोल्जरथॉन में अनुभवी धावक, परिवार, छात्र, संस्थान और कॉरपोरेट टीम भाग ले सकती हैं। इसमें 10 किलोमीटर, पांच किलोमीटर और तीन किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। इस दौरान भारतीय सेना सैन्य प्रदर्शन भी करेगी।