दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना से दुखी हूं: राष्ट्रपति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2022

नयी दिल्ली | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग लगने से कई लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग लगने की घटना से अत्यंत दुखी हूं।

पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ गौरतलब है कि मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम आग लग गयी जिससे इस हादसे में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य झुलस गये।

प्रमुख खबरें

Oscars अभियान में जुटी मराठी फिल्म Gondhal, निर्देशक संतोष डावखर ने वैश्विक प्रचार पर दिया जोर

Dry Fruits महिलाओं की डाइट में क्यों जरूरी, हार्मोनल संतुलन से लेकर खून की कमी तक दूर

महिला अधिकारी उत्पीड़न मामला: TVK विधायक अरुल विग्नेश को Kallakurichi पुलिस ने भेजा समन

Health Tips: बढ़ते प्रदूषण और खराब AQI के बीच खुद को ऐसे रखें सेफ, रूटीन में शामिल करें ये हेल्दी आदतें