नेताजी की वीरता और देशभक्ति हमें प्रेरणा देती रहेगी: राष्ट्रपति कोविंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी वीरता और देशभक्ति प्रेरणा देती रहेगी। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें मेरा नमन। वह हमारे सबसे लोकप्रिय राष्ट्रनायकों और स्वतंत्रता संग्राम के महानतम सेनानियों में से हैं। 

उन्होंने कहा कि उनके कहने पर, लाखों भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े और अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। उनकी वीरता और देशभक्ति हमें प्रेरणा देती रहेगी। स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वाधीनता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था।

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।