राष्ट्रपति कोविंद चार से सात फरवरी तक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की करेंगे यात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार से सात फरवरी तक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की यात्रा करेंगे। राष्ट्रपति भवन द्वारा बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति बृहस्पतिवार शाम बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। वह पांच फरवरी को बेंगलुरु के येलाहंका स्थित एयर फोर्स स्टेशन में एरो इंडिया-21 के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: प्रतिष्ठा का सवाल बनाए बिना नए कृषि कानूनों को वापस ले केंद्र: गुलाम नबी आजाद

विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति छह फरवरी को कर्नाटक के मदीकेरी और कोडागु जिले का दौरा करेंगे। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति सात फरवरी को बेंगलुरु में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 23 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उसी दिन, वह नयी दिल्ली लौटने से पहले आंध्र प्रदेश की भी यात्रा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा