President Murmu ने उत्तर प्रदेश की बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर रविवार को दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार देर रात खुटार इलाके के हजियापुर में हुई। बस श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही थी और रास्ते में इसे एक रेस्तरां में रोका गया था।

उन्होंने बताया कि कुछ श्रद्धालु बस के अंदर थे तभी वहां से गुजर रहा गिट्टियों से भरा डंपर अनियंत्रित हो गया और बस पर पलट गया। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

प्रमुख खबरें

Ishan Kishan का तूफानी दोहरा शतक, Kushagra ने भी जड़ा शतक; Duleep Trophy Final में East Zone का दबदबा

Omar Abdullah बोले, राज्य का दर्जा बहाली पर Home Minister Amit Shah से लगातार संपर्क में

Delhi Air Quality: जहरीली हवा के बीच NCAP Implementation में दिल्ली का प्रदर्शन बेहतर, मिली 21वीं National Rank

Maruti Suzuki Price Hike: बढ़ती Input Costs का असर, सितंबर से 20 हजार रुपये तक महंगी होंगी कारें