ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में पकड़े जाने का किया गया था दावा, उस महिला पायलट को राफेल में लेकर उड़ी राष्ट्रपति मुर्मू

By अभिनय आकाश | Oct 29, 2025

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज सुबह हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफल फाइटर जेट में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। इस दौरान एयर चीफ मार्शल एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह उड़ान ना केवल उनकी साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी दुनिया के सामने प्रदर्शित करती है। इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को राष्ट्रपति मुर्मू ने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई फाइटर विमान में उड़ान भरी थी। इसके साथ ही वह फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई 30 एमकेआई फाइटर विमान में उड़ाने भरी थी। लेकिन अब राफेल फाइटर जेट में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। 

इसे भी पढ़ें: क्या ममता सरकार पर संकट आने वाला है? रिपोर्ट कार्ड लेकर राष्ट्रपति से मिले राज्यपाल बोस

राफेल फाइटर जेट में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की यह उड़ान इसलिए भी बड़ी है क्योंकि बीते कुछ वक्त में इस विमान ने कई बड़े कारनामे किए हैं। राफेल जेट्स का इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में भी किया गया था। जिसने 7 मई को पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। 

प्रमुख खबरें

HCL Tech का AI पर बड़ा दांव, स्वदेशी Startup Sarvam AI में किया $234 Million का भारी निवेश।

Wholesale Inflation का नया रिकॉर्ड, Fuel और Crude Oil की कीमतों ने दिया बड़ा झटका

Vedanta Restructuring का बड़ा असर, 5 कंपनियों में बंटते ही investors को हुआ ₹63,500 करोड़ का फायदा।

Patna में Bihar सरकार की बड़ी पहल: CRVS प्रणाली में सुधार से आएगा सुशासन!