राष्ट्रपति मुर्मू 17 अगस्त को कोलकाता में पोत ‘विन्‍ध्‍यागिरी’ का अनावरण करेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 अगस्त को कोलकाता में पोत ‘विन्‍ध्‍यागिरी’ का अनावरण करेंगी। भारतीय नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी। ‘विन्‍ध्‍यागिरी’ पोत का नाम कर्नाटक में पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है और यह प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट का छठा पोत है। नौसेना ने कहा कि राष्ट्रपति 17 अगस्त, 23 को कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) में पोत का अनावरण करेंगी। नौसेना के एक बयान में कहा गया कि पूर्ववर्ती विन्‍ध्‍यागिरी ने 31 साल की सेवा के दौरान कई चुनौतीपूर्ण अभियान और बहुराष्‍ट्रीय अभ्‍यासों में भाग लिया था।

रियोजना के पहले पांच पोतों का एमडीएल और जीआरएसई द्वारा 2019-2022 के बीच अनावरण किया गया। नौसेना ने कहा, ‘‘प्रोजेक्ट 17ए पोत को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने देश में ही डिजाइन किया है, जो सभी युद्धपोत डिजाइन गतिविधियों के लिए अग्रणी संगठन है।’’ बयान में कहा गया, ‘‘प्रोजेक्‍ट 17ए पोतों के उपकरणों और प्रणालियों के लिए 75 प्रतिशत ऑर्डर स्वदेशी कंपनियों से पूर्ण किए गए हैं, जिनमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

ISRO की भूमिका नहीं होगी कम, IN-SPACe प्रमुख Pawan Goenka ने दिया स्पष्टीकरण