राष्ट्रपति मुर्मू 14 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा आएंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा आएंगी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान वह अखिल भारतीय आय़ुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर और कटक स्थित रावेनशॉ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति 15 जुलाई की शाम को वापस नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति के स्वागत और विदाई के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आहूजा ने अधिकारियों को राजभवन में अस्थायी आवास का इंतजाम करने, सुरक्षा बढ़ाने, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था करने और आयोजन स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा।

प्रमुख खबरें

First Phase में ही टूट गया TMC का घमंड, ममता सरकार पर PM Modi का तीखा हमला, जनता से की ये अपील

आपके Aadhaar का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? Fraud से बचने के लिए तुरंत Check करें पूरी History

CJI Suryakant की Youth को नसीहत, Vivekananda की तरह चरित्र बनाएं, सिर्फ डिग्री से देश नहीं बनता

जानलेवा गर्मी पर IMD की Health Advisory जारी, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय