PM से मिलने आए थे राष्ट्रपति नाहयान, ट्रंप ने अचानक UAE में डेल्टा फोर्स क्यों किया रवाना?

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2026

अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच चल रहे तनाव और मिडिल ईस्ट में फैली अशांति के बीच दुनिया उस वक्त हैरान रह गई थी जब अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने संयुक्त अरब अमीरात यानी कि यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान दिल्ली पहुंच गए थे। इस खबर के सामने आते ही अमेरिका के वाशिंगटन से लेकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद तक में जोरदार हड़कंप मच गया। ये दौरा ऐसे समय में हुआ जब खाड़ी देशों खासकर यूएई और सऊदी अरब के बीच तनाव बढ़ रहा है। साथ ही ईरान को लेकर क्षेत्रीय समीकरण भी बदल रहे हैं। लेकिन अब राष्ट्रपति अल नाहयान के दिल्ली दौरे के तीन दिन बाद यूएई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान के खिलाफ यूएस की बड़ी तैयारी कर ली है। ट्रंप ने यूएई में डेल्टा फोर्स को रवाना कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया के सामने गाजा बोर्ड ऑफ पीस पेश कर रहे थे ट्रंप, तभी कान में फुसफुसाने लगे शहबाज, फिर...

 ईरान में हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में 3,117 लोगों की मौत हुई है। सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी। यह पहली बार है जब ईरान ने आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या बताई है। सरकारी टेलीविजन के मुताबिक देश में 28 दिसंबर को शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में 3,117 लोगों की मौत हुई है जबकि मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार हिंसा में 4,560 लोग मारे गए हैं। बुधवार रात को ‘मार्टियर्स फाउंडेशन’ द्वारा जारी एक बयान में मृतकों की संख्या बताई गई थी। इसमें बताया गया कि मृतकों में से 2,427 नागरिक और सुरक्षा बल के जवान थे। बाकी मृतकों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। अमेरिका स्थित एक मानवाधिकार एजेंसी ने बुधवार को मृतकों की संख्या 4,560 बताई। समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ स्वतंत्र रूप से मृतकों की संख्या का आकलन करने में असमर्थ रही है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक

भारतीय तैराक Srihari Nataraj ने 50m बैकस्ट्रोक फाइनल में बनाई जगह

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध